बलरामपुर : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 9-10 लोग घायल

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौली सरना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 9 से 10 लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

जमीन विवाद को लेकर हुई इस मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *