Headlines

मुख्यमंत्री का साला ED की हिरासत में

देश से बाहर जाने की कोशिश के दौरान हुई कार्रवाई, अमरदीप सिंह के खिलाफ जारी था लुक आउट सर्कुलर

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साले अमरदीप सिंह ग्रेवाल को एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरदीप सिंह ग्रेवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के भाई हैं।

बताया जा रहा है कि अमरदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी था। इसी के चलते जब वह देश से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

फिलहाल इस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कार्रवाई और हिरासत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *