डिप्टी सीएम अरुण साव के पैर में लगी चोट, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पैर में चोट लग गई है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

सभी कार्यक्रम रद्द

चोट लगने के कारण उपमुख्यमंत्री अरुण साव के शनिवार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यदि उन्हें जल्द आराम नहीं मिलता है, तो आने वाले कुछ दिनों के कार्यक्रम भी स्थगित किए जा सकते हैं।

फिलहाल अरुण साव बिलासपुर में आराम कर रहे हैं। उनकी आगे की गतिविधियां डॉक्टरों की सलाह और स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर तय की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *