मोना अग्रवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मोना की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारत का शानदार आगाज किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मोना को हार्दिक बधाई दी।

सीएम साय ने कहा कि मोना अग्रवाल के अटूट संकल्प, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह स्वर्णिम सफलता लाखों युवाओं को चुनौतियों के बीच अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा देगी।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि मोना अग्रवाल भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें और तिरंगे का मान बढ़ाती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *