लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण के बाद चल रहा था इलाज

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज सोमवार को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 16 अक्टूबर को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इलाज के दौरान आडवाणी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है। उनका उपचार वरिष्ठ न्यूरोलॉजी सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में किया जा रहा था।

स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत की खबर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *