राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर CM साय ने किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उनका यह दौरा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *