कोंडागांव एक्सीडेंट में आर्मी जवान की मौत

फरसगांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा गट्टीपलना मोड़ पर रात करीब 10 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सात लोग सवार होकर पांडेआठगांव में एक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान गट्टीपलना मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वाहन में सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस की मदद से घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में ग्राम पल्ली निवासी आर्मी जवान सुंदरलाल नेताम, पिता सुबेलाल नेताम की मौत हो गई। वहीं, दूसरे जवान मनीष नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है।

दो घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान नंदलाल नेताम, दिनेश नेताम, सुनेश मरकाम और तेजलाल नेताम, सभी निवासी ग्राम पल्ली, तथा परदेशी कोर्राम निवासी आलोर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का फरसगांव अस्पताल में इलाज जारी है। फरसगांव थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *