सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसे में रेणुका नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सिंह अपने बेटे और साढ़ू के दो बच्चों के साथ रेणुका नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने से चारों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग बच्चे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे। वे अपनी मौसी के यहां चंद्रपुर घूमने आए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।