PM मोदी की तस्वीर रखकर टोना-टोटका, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सरयू नदी के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखकर कथित तौर पर टोना-टोटका किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू और सुइयां रखी हुई थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सरयू नदी के किनारे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर रखी गई थी। तस्वीर के चारों ओर नारियल, नींबू और सुइयां मिलने की बात सामने आई है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्वीर रखने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल इस घटना के पीछे किसका हाथ है और इसका उद्देश्य क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *