रायपुर। नीम करोली बाबा भक्त मंडल द्वारा पाक्षिक हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा पाठ का अगला आयोजन मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। धार्मिक आयोजन शाम 5:45 बजे से 6:30 बजे तक आकाशवाणी चौक स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर के पास हनुमान मंदिर में संपन्न होगा।
इस आयोजन में हनुमान जी एवं नीम करोली बाबा के भक्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और विनय चालीसा का पाठ कर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनेंगे।नीम करोली बाबा भक्त मंडल ने श्रद्धालुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
मंडल ने कहा कि सभी भक्त इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर हनुमान जी एवं नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति भाव से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।