नगरी में 5 जुआरी गिरफ्तार, बिजली ऑफिस के पास जुआ फंड का पर्दाफाश

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नगरी पुलिस ने बिजली ऑफिस के पास सार्वजनिक स्थान पर काट पत्ती जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15800 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली ऑफिस के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निक्कू सोम, विरेन्द्र साहू, भोला निषाद, तीरथ राम रावत और अश्वनी ठाकुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी नगरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15800 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। इस मामले में नगरी थाने में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *