Headlines

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के लिए प्रस्तावित ट्रेन पर रेलवे की रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अनुरोध पर रायपुर से नई दिल्ली और वापसी के लिए प्रस्तावित एफटीआर (FTR) स्पेशल ट्रेन की बुकिंग निर्धारित अवधि में नहीं हो सकेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के परिचालन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

रेलवे के पत्र के अनुसार, रायपुर से नई दिल्ली के लिए 30 अक्टूबर को और नई दिल्ली से रायपुर वापसी के लिए 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विशेष ट्रेन की बुकिंग के लिए अनुरोध किया गया था। इस ट्रेन में कोच कंपोजिशन SLR-02, GS-10, GN-10 और GS-03 सहित कुल 15 कोच प्रस्तावित थे।

हालांकि, रेलवे ने बताया कि 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक की अधिसूचित प्रतिबंध अवधि के दौरान इस एफटीआर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग नहीं की जा सकती। इसलिए संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध अवधि के बाहर ट्रेन चलाने की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इसके लिए एफटीआर नीति के तहत लागू नियमों और परिचालन की व्यवहार्यता का पालन करना होगा।

रेलवे का यह आदेश आईआरसीटीसी, एरिया मैनेजर/एओ/बिलासपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *