Headlines

मोबाइल के लिए भिड़े दो भाई : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, धमतरी के खल्लारी में दिल दहला देने वाली घटना

धमतरी। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल देखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान बड़े भाई ने अपने 16 वर्षीय छोटे भाई पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की रात की है। कैलाश सोरी और उसका छोटा भाई कुंदन सोरी खाना खाने के बाद घर के आंगन में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान मोबाइल देखने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कैलाश ने डंडे से कुंदन के सिर और पीठ पर वार कर दिया। हमले में कुंदन जमीन पर गिर गया और उसके माथे व पैर में भी चोट आई। बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्यात्मक मृत्यु की पुष्टि

डॉक्टर से प्राप्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने थाना खल्लारी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *