दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में तैनात दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला दिल्ली कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के मुताबिक, 1992 बैच के IAS अधिकारी अश्वनी कुमार को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। वहीं, 1994 बैच के IAS अधिकारी डॉ. आशीष चंद्र वर्मा का भी जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला किया गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश पर भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। संबंधित अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को आदेश की प्रति भेज दी गई है।
फिलहाल आदेश में दोनों अधिकारियों की दिल्ली में नई जिम्मेदारियों के संबंध में अलग से कोई विवरण नहीं दिया गया है।