Headlines

कटनी में बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़े CM मोहन यादव, किसानों से किया संवाद

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत कटनी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया और किसान भाइयों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जिले में खेती-किसानी के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी जिले के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई फसलों को भी अपना रहे हैं। जिले में प्राकृतिक खेती, कोदो-कुटकी उत्पादन और जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को खेती में नए प्रयोग करने और अपनी आमदनी बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। सरकार का संकल्प है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, सिंचाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और उन्हें समृद्धि के नए अवसर प्राप्त हों।

उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। सरकार कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *