रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लोक कलाकार एवं बीन-बांस वादक विक्रम यादव के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विक्रम यादव के निधन से प्रदेश ने लोककला के क्षेत्र में अपना एक अनमोल कलाकार खो दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि राजनांदगांव निवासी विक्रम यादव ने छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोकसंगीत के प्रति उनका समर्पण और उनकी कला सदैव याद की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया।