Headlines

कल बलौदाबाजार की स्कूलें बंद रहेगी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव के कारण अति बारिश की आशंका है।छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कल 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार को जिले के समस्त स्कूलों मे अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी यह अवकाश आदेश जिले के समस्त शासकीय,अशासकीय,अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों मे तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *