Headlines

आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 29 अक्टूबर को वीडियो निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बैठक निर्धारित है।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित “बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह 2026” में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तावित है।इसके बाद दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक सरगुजा जिले में भूमिपूजन कार्यक्रम निर्धारित है। इसके अंतर्गत सोनतराई से सुर तक फोरलेन सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अन्य समय पर आरक्षित रखा गया है। सभी कार्यक्रमों का निर्धारित स्थल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *