छग गृह विभाग ने 33 पुलिस अफसरों के तबादले किए

रायपुर। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। इस संबंध में आज देर शाम तक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें विभिन्न जिलों के साथ पुलिस मुख्यालय और अन्य इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *