राज्य स्थापना दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने की छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश शांति, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है। राज्य की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जनजातीय विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार हो रहा है और प्रदेश विकास की नई उपलब्धियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य स्थापना दिवस प्रदेशवासियों के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और विकास के संकल्प को याद करने का विशेष अवसर है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर उन्नति, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *