रायपुर। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवंति विहार कॉलोनी स्थित कैनाल लिंकिंग रोड के किनारे ट्रैक्टर से कचरा डालते हुए एक ठेकेदार को पकड़ा। इसके बाद संबंधित ट्रैक्टर मालिक सोनू साहू पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के अंतर्गत अवंति विहार कॉलोनी कैनाल लिंकिंग रोड के किनारे ट्रैक्टर से कचरा फेंका जा रहा था। मौके पर मौजूद जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी जानकारी तत्काल जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव को दी।
जोन कमिश्नर के निर्देश पर ट्रैक्टर मालिक एवं ठेकेदार सोनू साहू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में सड़क किनारे कचरा नहीं डालने की कड़ी चेतावनी दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी उपस्थित रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और