धमतरी। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती जुआ खेल रहे 20 लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की 52 पत्ती, नकदी रकम और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
1. चौकी बिरेझर: ग्राम कोड़ापार में सतनाम रंगमंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते हुए धर्मेंद्र बारले, विश्वनाथ गजेन्द्र और कुलदीप यादव को पकड़ा गया। इनके पास से 520 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
2. थाना भखारा: ग्राम सिलीडीही के बाजार चौक में स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे टामेश ध्रुव, दीपक ध्रुव, खिलेंद्र देवांगन और मुकेश कंवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 950 रुपये और ताश की पत्तियां बरामद कीं।
3. थाना कोतवाली धमतरी: रामबाग सब्जी बाजार के पास रामपुर वार्ड में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पकड़ा। इनमें राजेश कुमार जसवानी, शकीर खान, संतोष निर्मलकर, शेख वसीम, अजमत हुसैन, अनवर अली, अकबर अली, पवन सिंह, अब्दुल वसीम और मोहम्मद आरिफ आजम शामिल हैं। इनके कब्जे से 10,250 रुपये नकद और 42 हजार रुपये कीमत के 9 मोबाइल फोन सहित कुल 52,250 रुपये का सामान जब्त किया गया।
4. थाना भखारा: ग्राम सिहाद में गौठान के सामने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए खिलेश्वर बैस, सोमप्रकाश बैस और हितेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा गया। इनके पास से 720 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
धमतरी पुलिस के अनुसार, चारों मामलों में कुल 20 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार, जुआ और सट्टा खेलने या खिलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
(01)राजेश कुमार जसवानी, पिता – गोपी चंद जसवानी, उम्र – 49 वर्ष, साकिन – रिसाईपारा, धमतरी
(02)शकीर खान, पिता – नासिर खान, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – रामबाग, धमतरी
(03)संतोष निर्मलकर, पिता – कल्याण निर्मलकर, उम्र – 30 वर्ष, साकिन – बनियापारा, धमतरी
(04)शेख वसीम, पिता – शेख सलीम, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – विंध्यवासिनी वार्ड, धमतरी
(05)अजमत हुसैन, पिता – सैय्यद मेहदी हुसैन, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – बड़ी मस्जिद के पास, सदर उत्तर वार्ड, धमतरी
(06)अनवर अली, पिता – असगर अली, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – चमेली चौक, धमतरी
(07)अकबर अली, पिता – हुसैन अली, उम्र – 37 वर्ष, साकिन – रामपुर वार्ड, धमतरी
(08)पवन सिंह, पिता – स्व. विष्णु सिंह, उम्र – 45 वर्ष, साकिन – मराठापारा वार्ड, धमतरी
(09)अब्दुल वसीम, पिता – अब्दुल मजीद, उम्र – 24 वर्ष, साकिन – रिसाईपारा, धमतरी।
(10)मोहम्मद आरिफ आजम, पिता – मोहम्मद आरिफ आजम, उम्र – 33 वर्ष, साकिन – सदर उत्तर वार्ड, धमतरी
सिलीडीही के जुआरियो के नाम
(1) टामेश ध्रुव पिता मोतीलाल ध्रुव (उम्र 24 वर्ष),
(2) दीपक ध्रुव पिता गनपत ध्रुव (उम्र 30 वर्ष)
(3) खिलेन्द्र देवांगन पिता हेमंत देवांगन (उम्र 40 वर्ष),
(4) मुकेश कंवर पिता रामेश्वर कंवर (उम्र 26 वर्ष), सभी निवासी ग्राम सिलीडीही,थाना भखारा, जिला धमतरी।
चौकी बिरेझर के जुआरी
(1) धर्मेन्द्र बारले पिता कुंवर बारले (उम्र 45 वर्ष),
(2) विश्वनाथ गजेन्द्र, पिता देवेन्द्र गजेन्द्र (उम्र 27 वर्ष),
(3) कुलदीप यादव स्व.यशवंत यादव (उम्र 22 वर्ष), सभी निवासी कोडापार,चौकी बिरेझर
भखारा के जुआरी
(1) खिलेश्वर बैस पिता रेखुराम बैस (उम्र 27 वर्ष),
(2) सोमप्रकाश बैस पिता स्व.कृत राम बैस (उम्र 28 वर्ष),
(3) हितेन्द्र कुमार साहू पिता तेज राम साहू (उम्र 20 वर्ष), सभी निवासी सिहाद।