धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, जनजातीय विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। राज्य स्थापना दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास और प्रदेश के विकास के संकल्प को याद करने का अवसर देता है।
खूबलाल ध्रुव ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और एक विकसित एवं खुशहाल राज्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत करे।