Headlines

रायपुर में 150 गरीब परिवारों के घर पहुंचेगी दीपावली की खुशियां, साधक परिवार की अच्छी पहल

रायपुर। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का संदेश देता है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से संत आशाराम की प्रेरणा से साधक परिवार रायपुर द्वारा ‘आओ मनाएं सच्ची दिवाली’ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के तहत लगभग 150 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को दीपावली के अवसर पर खाद्य सामग्री, कपड़े, मिठाई और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं वितरित की जाएंगी।

कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे रायपुर के तेलीबांधा स्थित शक्तिधाम, गली नंबर 7 में किया जाएगा। इस अवसर पर शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी।

150 परिवारों को मिलेगी खाद्य सामग्री और उपहार

आयोजकों के अनुसार, जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, खजूर, पोहा, आटा, बाल्टी, वस्त्र, मिठाई, दीपक, बाती, तेल और माचिस का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही नववर्ष का कैलेंडर, ऋषि प्रसाद पत्रिका और नगद राशि भी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए लगभग 150 जरूरतमंद परिवारों को पहले ही टोकन वितरित किए जा चुके हैं। टोकन के आधार पर सभी परिवारों के लिए सामग्री की व्यवस्था की गई है।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का संदेश

साधक परिवार का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज में सेवा, सहयोग एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है।

आयोजकों ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है। इसी भावना के साथ ‘आओ मनाएं सच्ची दिवाली’ कार्यक्रम की तैयारी की गई है। साधक परिवार ने सभी संबंधित परिवारों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की है।

कार्यक्रम स्थल: शक्तिधाम, गली नंबर 7, तेलीबांधा, रायपुर।

दिनांक: 4 नवंबर 2026, बुधवार।

समय: सुबह 11 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *