Headlines

धमतरी में छुट्टी की तारीख बदली, अब 11 नवंबर को रहेगा भाई दूज का स्थानीय अवकाश

धमतरी। जिले में भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर 11 नवंबर बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धमतरी ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसी दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत अब 9 नवंबर के स्थान पर 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) का स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश संपूर्ण धमतरी जिले के लिए घोषित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *