Headlines

किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में : अमित चिमनानी

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों को 3,100 रु एकमुश्त मिलना कांग्रेस को पच नहीं रहा है,भाजपा सरकार ने केवल 3 साल से भी कम समय के किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ रु डाले है। महिलाओं को महतारी वंदन की राशि हर महीने बिना विलंब के मिल रही है अब तक 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि महिलाओं के खाते में डाली जा चुकी है।

सीए अमित चिमनानी ने कहा 20 लाख से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट रखा गया है केवल सड़को के लिए 9 हजार करोड़ की राशि एक वर्ष में स्वीकृत की गई है।अपने कार्यकाल में कर्ज लेकर भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस अब झूठे आंकड़े पेश कर,किसानों और महिलाओं को मिलने वाली राशि का विरोध कर रही है।

सीए अमित ने बताया कि सरकार द्वारा बीते 3 सालों में केवल 49,279 करोड़ का ही शुद्ध ऋण लिया गया है। यह ऋण FRBM Act द्वारा निर्धारित सीमा GSDP के 3% की सीमा के अंदर है। राज्य की वित्तीय स्थिति संतुलित है एवं राज्य पर बकाया ऋण FRBM Act की निर्धारित सीमा तथा केन्द्रीय वित्त आयोग द्वारा निर्धारित ऋण की कुल सीमा (Debt/GSDP) के अंतर्गत ही है।ब्याज भुगतान राजस्व प्राप्तियों के 7.96% के बराबर है, जो कि निर्धारित सीमा 10% के अंदर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *