रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की कोयंबटूर में पीठ की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संतोष व्यक्त किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हों और सभी का मार्गदर्शन करें। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।