Headlines

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रायपुर में

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवम्बर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित आधिकारिक प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री रायपुर में एक निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह 3 नवम्बर को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 2:40 बजे रायपुर पहुँचेंगे। शाह अपराह्न 3 बजे यहाँ मण्डी रोड, पण्डरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाह शाम 4:50 बजे नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित ‘पीपल वन’ पहुँचेंगे और ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह इसके बाद नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुँचेंगे जहाँ शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ​समारोह के समापन पश्चात श्री शाह रात 8:20 बजे नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *