Headlines

दीपावली पर हुड़दंग करने वालों पर रायपुर पुलिस की नजर, अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी पकड़े गए

रायपुर। दीपावली पर्व के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत अवैध हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुढ़ियारी में दो सगे भाई चाकू के साथ गिरफ्तार

अभियान के दौरान थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के कुकरी तालाब चौरा के पास पुलिस ने अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम चंदेल (19 वर्ष) और नीलकमल चंदेल (29 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पिता पूनाराम चंदेल हैं और कलिंग नगर नत्थूबाड़ा, थाना गुढ़ियारी रायपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक चाकू, दो चाकू जब्त किए। उनके खिलाफ गुढ़ियारी थाने में अपराध क्रमांक 522/26 और 523/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

काली मंदिर के पास चाकू लेकर लोगों को डरा रहा था आरोपी

इसी तरह चौकी रामनगर, थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के काली मंदिर के पास पुलिस ने आम लोगों को चाकू दिखाकर आतंकित करने के आरोप में पवन साहू (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी पिता संतोष साहू है और रामनगर, थाना गुढ़ियारी रायपुर का निवासी है।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 524/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *