Headlines

मोहारा मेला 23 नवंबर से, राजनांदगांव पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

राजनांदगांव। मोहारा मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस राजनांदगांव ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 23 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से 25 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। इस दौरान मोहारा क्षेत्र में भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम जनता के सुगम आवागमन और वाहन पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन निर्धारित किया है।

इन मार्गों से होगा वाहनों का आवागमन

1. बालोद और धमतरी की ओर से आने वाले वाहन: राजनांदगांव आने वाले भारी एवं चारपहिया वाहन सुरगी से डायवर्ट होकर मोखला, भर्रेगांव और खुटेरी होते हुए नेशनल हाईवे के रास्ते राजनांदगांव पहुंचेंगे।

2. दल्लीराजहरा की ओर से आने वाले वाहन: भारी वाहन जेवरतला से डायवर्ट होकर नांदिया और डोंगरगांव के रास्ते राजनांदगांव आएंगे। वहीं चारपहिया वाहन सिंघोला, करमतरा, मोखला, कोटरासरार होते हुए जंगलपुर के रास्ते राजनांदगांव पहुंचेंगे।

3. राजनांदगांव से बालोद और धमतरी जाने वाले वाहन: ये वाहन टोल प्लाजा खुटेरी, मोखला और सुरगी होते हुए बालोद एवं धमतरी की ओर जाएंगे।

4. राजनांदगांव से दल्लीराजहरा जाने वाले भारी वाहन: डोंगरगांव और नांदिया होते हुए जेवरतला के रास्ते दल्लीराजहरा की ओर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *