Headlines

RSS के स्वयंसेवकों ने पूज्य श्री गुरु नानक देव जी के कृतित्व को किया याद

रायपुर। सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यालय जागृति मंडल पहुंची. यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि गत कई वर्षो से प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर शोभा यात्रा व प्रभात फेरी संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंचती है. इस मौके पर मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूज्य श्री गुरु नानक देवजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग को याद किया. यहाँ उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुनानक देव जी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व, धर्म व राष्ट्र की रक्षा में बीता. उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रहने तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया

कार्यक्रम के दौरान ब्रिजमोहन सिंह चावला, सज्जन सिंह चावला, हरजेन्दर सिंह, मुरलीधर आसीना, अशोक नामदेव, जसपाल सलूजा जी, मनिंदर सिंह, सोनिया सलूना, मेजित कौर चावला, अमनदीप कौर, अभय राम (प्रान्त प्रचारक), रामेश्वर प्रसाद सिंहा, रामभरोसे सोनी, विश्वनाथ बोगी, राजेन्द्र सिंह यादव, विजय बरहिया, भारतभूषण वर्मा जी (महानगर कार्यवाह) समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य जन उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *