Headlines

24 नवंबर को महादेवघाट में लगेगा पुन्नी मेला, रायपुर नगर निगम ने तेज की तैयारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेवघाट में 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले पुन्नी मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर ने श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महादेवघाट में साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पुख्ता रखने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम जोन 8 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे और वार्ड सफाई सुपरवाइजर निखिलेश डहरिया उपस्थित रहे।

नगर निगम की ओर से पुन्नी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *