जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केशोद-बालागाम रोड पर खमिदाना गांव के पास एक कार अचानक पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कार के पलटने के बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में एक महिला को बचा लिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।