Headlines

Rajnandgaon : मंडप सज गया, हल्दी की रस्म भी हुई, लेकिन समय रहते रुकवाया गया बाल विवाह

राजनांदगांव। जिले के बिरेझर गांव में होने जा रहे बाल विवाह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त कार्रवाई से समय रहते रुकवा दिया गया। विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मंडप सजाया जा चुका था और हल्दी सहित अन्य वैवाहिक रस्में भी हो चुकी थीं। इसी बीच बाल विवाह की सूचना मिलने पर पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) मौके पर पहुंचे और जांच में वर की उम्र 18 वर्ष पाए जाने पर विवाह रुकवा दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव के सचिव को ग्राम बिरेझर, थाना सोमनी में बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में पीएलवी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

मौके पर जांच के दौरान वर की आयु 18 वर्ष पाई गई। संबंधित दस्तावेजों से भी इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद पीएलवी ने वर-वधु के परिजनों, रिश्तेदारों और उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों और इसमें निर्धारित दंड की जानकारी दी। साथ ही कम उम्र में विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *