Headlines

CM विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, सौर ऊर्जा प्लांट का करेंगे लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान ग्राम कुंजारा में सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कुनकुरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करम महोत्सव, सामाजिक भवन लोकार्पण, विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:10 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री बगिया हेलीपैड, विकासखंड कांसाबेल पहुंचेंगे। यहां से 12:30 बजे कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्राम कुंजारा पहुंचेंगे।

कुंजारा में सोलर प्लांट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम कुंजारा पहुंचने के बाद 1 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1:30 बजे ग्राम कुंजारा से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

कंडोरा में करम महोत्सव और सामाजिक भवन का लोकार्पण

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री ग्राम कंडोरा (महुआटोली), तहसील कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक सोहराई करम महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान नवनिर्मित करम अखरा एवं नव निर्मित अखिल भारतीय रौतिया सामाजिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। वे 3:30 बजे ग्राम कंडोरा से कार द्वारा रवाना होंगे।

जोकारी में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री ग्राम जोकारी, तहसील कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां 3:45 बजे से 4:45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही ‘प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन व सांस्कृतिक महोत्सव’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री ग्राम जोकारी से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और शाम 5:10 बजे ग्राम मटासी, पोस्ट नारायणपुर, तहसील कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां शाम 5:10 बजे से 5:40 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री ग्राम मटासी से कार द्वारा बगिया स्थित निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे बगिया निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *