रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में संदेश साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में मया, दुलार और अपनत्व की मिठास है। यह भाषा छत्तीसगढ़ के लोगों के स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा, “जम्मो भाई-बहिनी मन ल छत्तीसगढ़ी राजभाखा दिवस के अंतस ले बधई। हमर भाखा म मया, दुलार अउ अपनत्व हे। छत्तीसगढ़ी हमर छत्तीसगढ़िया मन के स्वाभिमान अउ पहिचान आय।”
मुख्यमंत्री के इस संदेश के जरिए छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्व, उसकी सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की पहचान से जुड़े भावों को साझा किया गया। राजभाषा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी भाषा के सम्मान और संरक्षण का संदेश भी दिया गया।