राजनांदगांव। शहर के लखोली बायपास रोड पर शराब भट्ठी से करीब 100 मीटर पहले एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात पुरुष का शव सड़क किनारे चित अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के हुलिए और कपड़ों के आधार पर लोगों से पहचान में मदद करने की अपील की है।
मृतक ने पहना था मरून जैकेट और UNIQUE लिखा टी-शर्ट
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मृतक ने मरून रंग का जैकेट, काले रंग का टी-शर्ट और गहरे हरे रंग का लोअर पहन रखा था। टी-शर्ट पर अंग्रेजी में “UNIQUE” लिखा हुआ है।
पहचान होने पर कोतवाली पुलिस को दें सूचना
कोतवाली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान हो सके, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
9479192110
