पीएम मोदी ने चखी बंगाल की फेमस झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने रविवार को झाड़ग्राम में बीच रास्ते अपना काफिला रुकवाया और कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का लुत्फ उठाया। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों के बीच स्थानीय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस अनुभव को साझा किया और स्थानीय दुकानदार के साथ बातचीत भी की. क्या आपको पता है कि पश्चिम बंगाल का ये स्ट्रीट फूड झालमुड़ी इतनी फेमस क्यों है और इसे किससे बनाया जाता है। जब पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम की एक छोटी सी दुकान के पास रुका और खुद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया।

प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर भी शेयर किए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा। भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ – पीएम मोदी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *