रायपुर। आज हज ए बैतुल्लाह की जियारत करने के लिए जायरीनों का जत्था रायपुर सहित धमतरी, कांकेर , केशकाल, कोंडागांव, जगदलपुर अन्य जगाओ से हज यात्री दुरंतो ट्रेन से मुंबई रवाना हुए।
इस अवसर पर हज यात्रियों के रिश्तेदार, परिचित, लोग बड़ी संख्या मे शामिल होकर हज यात्रियों का फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया है।

छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज की जानिब से हज यात्रियों का स्वागत किया गया एवं हज यात्रियों को रवाना किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शेख शकील , मुज्जफर खान, फिरोज रजा, सैय्यद रियाज अली , सैय्यद अबरार अली ,सुरेश चंद दवे, मेहमूद अंसारी, मो. अंसारी, आदि अनेक लोग शामिल थे। यह जानकारी मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य शेख शकील ने दी है।
