लोधीपारा में नर्सिंग स्टाफ के साथ रेप की कोशिश

रायपुर। लोधीपारा में किराए के मकान में रह रही नर्सिंग स्टाफ के साथ रेप की कोशिश की है, मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी गिरीजेश निषाद के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

बता दें कि पीड़िता नर्सिंग स्टाफ बेमेतरा जिले की रहने वाली है, राजधानी रायपुर में प्राईवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। वर्तमान में पीड़िता सरिता अनंत तरूण नगर लोधीपारा में किराए के मकान में रहती है, अपनी शिकायत में पुलिस को उन्होंने बताया कि 8 मई की रात घर में अकेली कमरे में सोई थी उसी रात कमरे में गिरीजेश निषाद घुस आया और पीछे से पकड़कर रेप करने का प्रयास किया।

जिसका विरोध कर पीड़िता चिल्लाई तो गिरीजेश निषाद कमरे से भाग निकला। घटना की जानकारी फोन कर पति, मकान मालकिन और सहेली को दी। मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *