हजरत सैयद खाकी शाह का 60वां उर्स, तीन दिवसीय आयोजन शुरू

रायपुर। पुरानी बस्ती थाने के सामने हजरत सैयद खाकी शाह रहमतुल्ला अलैह का 60वां उर्स पाक इस साल भी तीन दिन तक बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। पहले दिन संदल और चादर की रस्म अदा की गई। चादर व संदल खादिमे आस्ताना सैय्यद जावेद अली और सैय्यद परवेज़ अली के निवास मदरबाड़ा से जुलूस के रूप में निकाला गया, जो शहर में भ्रमण करते हुए मजार शरीफ पहुंचा। वहां फातिहा और दुआ की गई।

इस उर्स की खास बात यह है कि इसमें हर धर्म और समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और आपसी एकता का संदेश देते हैं। आयोजन के दौरान लंगर का भी इंतजाम किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सीरतुन्नबी कमेटी के सदर सोहेल सेठी, मो. फारूक, शेख शकील, मो. मुख्तार, हसन, शेख जावेद, लाहोटी जी, अज्जू भाई, फिरोज खान, गुड्डा सेठी, मुज़फ्फर खान, युनुस खान, अजीज मामदानी और डॉ. आदिल सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह जानकारी कमेटी के मीडिया प्रभारी शेख शकील ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *