बिजली ऑफिस में 20 से 25 लोगों ने की तोड़फोड़, एक घंटे तक बंद रही लाइट

रायपुर। डीडी नगर इलाके के गोलचौक बिजली सब स्टेशन (Golchowk Electricity Sub Station) में 20 से 25 लोगों ने तोड़फोड़ को अंजाम दिया है। जिसके चलते एक घंटे तक लाइट बंद रही। 5 हजार परिवार परेशान हुए। DD नगर थाने (DD Nagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराने वाले उप अभियंता ने बताया कि वारदात की रात आपरेटर चोवा राम साहू (Chova Ram Sahu) ड्यूटी में था।

जिसने कॉल पर जानकारी दिया कि तिवारी कॉलोनी डूमर तालाब से 20-25 लोग सब स्टेशन पहुंचे थे। और जली हुई ट्रांसफर को दोबारा चालू कराने अड़ गए। Raipur Breaking News

इतना ही नहीं गुस्से में धमकी देते ऑफिस के टेलीफोन को तोड़फोड़ कर दिये है। सब स्टेशन के सभी चारो फीडर को बंद कर दिये है। जिसके चलते क्षेत्र में करीब एक घंटा तक विद्युत आपूर्ति बंद रही, जिससे लगभग पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुये है। पुलिस ने FIR में 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। आगे की जांच जारी है। Breaking News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *