खान सर के गिरफ्तारी के लिए चल रही रेड
बिहार। पटना पुलिस कुछ देर में खान सर को गिरफ्तार कर सकती है, मामला फर्जी फायरिंग के आरोप से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि खान सर ने ही अपने कोचिंग संस्थान में तैनात सुरक्षा गार्डों को फायरिंग करने कहा था।#khan sir
सुरक्षा गार्डों की गिरफ्तारी के बारे में पटना पुलिस ने बताया कि 2 जून की रात में कदमकुआँ थानांतर्गत स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान में पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना कारित की गई थी। #khan sir
उक्त संबंध में कदमकुआँ थाना कांड सं०-410/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें घटना के उपरांत 02 व्यक्ति हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त वीडियो के सत्यापन उपरांत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) से जुड़े 02 सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (Bihar News, Khan Sir Coaching Fire, Khan Sir News, Gyan Bindu,) पटना पुलिस छात्रों एवं आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी के बहकावे में न आएँ। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। #khan sir