Headlines

लग्जरी बस जिसमें बैठी थी सिर्फ 6 महिलाएं, शक होने पर पुलिस ने की चेकिंग,  4 करोड़ 24 लाख का गांजा बरामद 

सूरजपुर। जिले के एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार सहित नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अंबिकापुर की ओर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक सीजी 15 ईएच 4301 में घुमन्तु किस्म के महिला पुरूष बैठे है सभी लोग अपने साथ बोरी, कपडे से बंधे गठरी में अवैध मादक पदाथ गांजा और गठरी के उपर झाड़ू बांध कर रखे है और कही बेचने के लिए बस बुकिंग कर लेकर जा रहे है।

जिस सूचना पर जयनगर पुलिस टीम रेड कार्यवाही करने सिलफिली पहुंची जो बस के ड्राईवर सीट में चालक और बस के अंदर में 06 महिलाये बैठी हुई मिली जिनके संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बस के सीट लोवर, उपर स्लीपर सीट में रखा 53 बोरी, कपड़े साड़ी में बंधा गठरी में जिसके उपर झाड़ू बंधा था जिनमें कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा पाया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि अम्बिकापुर से बस बुकिंग कर कटनी मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहे थे। गांजा को झाडू के बंडल रखकर ले जा रहे थे ताकि किसी को संदेह न हो।

केस में 848 किलो 650 ग्राम गांजा कीमत 4 करोड़ 24 लाख रूपये, 478 नग झाडू, परिवहन में प्रयुक्त बस व 1 नग मोबाईल जप्त कर आरोपी (1) गोल झरनी उम्र 22 वर्ष ग्राम नरेडी थाना विजय राघवगढ़ जिला कटनी मध्यप्रदेश (2) उनर बाई उम्र 20 वर्ष ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी (3) रूजीना उम्र 25 वर्ष ग्राम छिदिया थाना बरही (4) अटरिया उम्र 32 वर्ष निवासी चौपरा बिसनी पन्ना, जिला पन्ना मध्यप्रदेश (5) अन्टबाई उम्र 47 वर्ष निवासी चौपरा (6) पेहरी बाई उम्र 19 वर्ष निवासी गांधीग्राम पन्ना, जिला पन्ना (7) छोटन राम पिता महाबीर राम उम्र 48 वर्ष ग्राम परोका थाना इठकोरी जिला चतरा झारखण्ड (बस चालक) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 20(बी), (आईआई), (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार तस्करोँ की पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *