Headlines

एम्बुलेंस से लेकर कटहल तक, गांजा तस्करों के हर सीक्रेट प्लान को पुलिस ने किया फेल

महासमुंद। ओड़िशा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी सड़कों मे भी एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने की दिशा मे लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप गाड़ी UP-70 LT 0860 में दो पुरूष रेहटीखोल से होते हुए वाहन में कटहल के नीचे गांजा रखकर उत्तर प्रदेश जा रहे है। जिस सूचना पर रेहटीखोल चेक-पोस्ट पर वाहनों की जाॅच प्रारंभ की गई तभी मुखबीर के बताये हुलिया नंबर की संदिग्ध वाहन सामने से आते दिखा, इशारा कर वाहन रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन चालक व्यक्ति ने अपना नाम 01-धीरेंद्र कुमार गौतम पिता राम लखन गौतम उम्र 42 साल साकिन करछना थाना करछना जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश तथा बगल में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम लवकुश गौतम पिता इंद्रजीत गौतम उम्र 22 वर्ष साकिन बारा थाना बारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताये। पिक-अप वाहन को चेक करने पर कटहल के नीचे छिपाकर 4 प्लास्टिक बोरियो में 125.700 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया।

जब्त गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी से 125.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी किमत 62,85,000 रुपये का एवं 01 नग मोबाईल कीमती 8,000 रूपये, वाहन कीमती 8 लाख रूपये, जुमला 70,93,000 /-रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।तस्करों ने अपना नाम  धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम बताया। दोनों यूपी के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *