Headlines

दिल्ली के बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने टीआई चंद्रकांत साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, बाइक सवार के साथ दुर्व्यवहार करते वीडियो हो रहा वायरल 

धमतरी। दिल्ली के बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने टीआई चंद्रकांत साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, दरअसल बाइक सवार के साथ दुर्व्यवहार करते टीआई चंद्रकांत साहू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फिल्म देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रात में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने उसके दोपहिया वाहन को जांच के लिए रोक लिया। पुलिस का कहना है कि जिस मार्ग से युवक गुजर रहा था, वह क्षेत्र पहले भी लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण संवेदनशील माना जाता रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक के वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिसके चलते संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। जांच के दौरान चालक के पास वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस का दावा है कि युवक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय ड्यूटी पर तैनात जवानों से बहस शुरू कर दी।

मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और पुलिसकर्मियों को उकसाने की कोशिश करता रहा। काफी देर तक पूछताछ के बावजूद वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बाद में उसने खुद को आमदी का निवासी बताया और किराए के मकान में रहने की जानकारी दी।

 बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने X पोस्ट कर लिखा,  @CGPoliceDeptplease take action

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *