रायपुर। विकास शुक्ला नाम के आरोपी ने रायपुर कोर्ट में सरेंडर होने के बाद बिना जमानत लिए फरार हो गया। आरक्षक ने बताया कि 17 जून तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रं0 12/2024 धारा 294, 323, 506, 34 भादसं0 के आरोपी विकास शुक्ला के द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण किया गया था।
जिसके उपरांत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया था। इस दौरान जमानत आवेदन प्रक्रिया के वक्त न्यायालय से फरार हो गया। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। आरोपी विकास शुक्ला लाभांडी टाटा शो रूम के पीछे का निवासी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।