रायपुर। मुख्यमंत्री साय के 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) के कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नगर पंचायत समोदा में रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे वे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर के लिए रवाना होंगे।