सांप ने रात 1 बजे डसा, डायल-112 की तत्परता से बची महिला की जान

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही। डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश की शिकार एक महिला की जान बच गई। मामला ग्राम जमनिया टोला, धनेली का है, जहां रात करीब 00:59 बजे डायल-112 को एक महिला के सर्पदंश की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम में शामिल आरक्षक रामदयाल आयाम एवं चालक गोपाल पुरी तत्काल मौके के लिए रवाना हुए और बिना देरी किए पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सोनकवर पनिका (55 वर्ष) को जहरीले सांप ने काट लिया था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डायल-112 टीम ने त्वरित सहायता प्रदान करते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

समय पर मिले इलाज के कारण महिला की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। डायल-112 की इस तत्परता से एक बार फिर साबित हुआ कि आपात स्थिति में समय पर सहायता मिलने से लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *