अनुपम खेर फ़िल्म श्री रामभूमि में अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे है, उन्होंने आज 10 जुलाई को x पोस्ट में जानकारी देते बताया कि अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं ख़ुद ही बता दूँ कि मैं किस भूमिका में नज़र आने वाला हूँ। Shri Rambhoomi movie 2026
movie 2026 फ़िल्म ‘ श्री रामभूमि’ में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूँ!! एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे। उनकी आस्था, उनकी संवेदनशीलता और उनके अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी।इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूँगा। Shri Rambhoomi
9 जुलाई से चल रही शूटिंग
नई फ़िल्म “श्री रामभूमि” की शूटिंग का आज अयोध्या में पहला दिन है! श्री राममंदिर में जाकर रामलला से आशीर्वाद लिया! अपने, अपने परिवार/दोस्तों के लिए, फ़िल्म के लिए और आप सबके लिए भी! सुखद अनुभूति हुई! देश विदेश से आए हज़ारो राम भक्तों के साथ “जय श्री राम” की पुकार लगाई!


